जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बोदरी में किया वृक्षारोपण, स्वछता अभियान और जनसम्पर्क

कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना रहा विश्व पटल पर एक नई पहचान

महेंद्र नामदेव

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद बोदरी में वृक्षारोपण कर स्वछता अभियान चलाया और बूथ क्रमांक 267 में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं श्री शत्रुघ्न प्रसाद उपाध्याय से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर श्री कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक प्रयासों की जानकारी साझा की गई। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सतत संपर्क ही संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला उत्थान, युवा विकास, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन वर्षों में शासन की प्रत्येक नीति और योजना का केंद्र बिंदु समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में एक नया सवेरा लेकर आया है जिसका परिणाम हमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में विकसित भारत की यह यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहे, यही कामना है। इस अवसर पर बोदरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सभी कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *