छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म UNTO, यात्रियों को 75% तक बचत

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ के परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। राजधानी रायपुर में प्रदेश के पहले स्मार्ट राइड और कैब शेयरिंग प्लेटफॉर्म UNTO – Share Your Journey का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यात्रियों को कम खर्च में सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं ड्राइवरों को बिना कमीशन के कमाई का नया अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने UNTO ऐप का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा और ओडिशा के विधायक जय ढोलकिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे UNTO प्लेटफॉर्म की शुरुआत युवा उद्यमियों रश्मि रंजन चालान, जगन्नाथ कुम्हार और राधाकांत दर्जी ने की है। संस्थापकों के अनुसार यह ऐप यात्रियों को राइड शेयरिंग की सुविधा देकर यात्रा लागत में 75 प्रतिशत तक की बचत कराएगा।

 

ऐप पर बाइक, ऑटो, कैब, प्रीमियम और लग्जरी कारों के विकल्प उपलब्ध होंगे। साथ ही ग्राहक अपनी पसंद का ड्राइवर चुन सकेंगे और कोई भी व्यक्ति आसान रजिस्ट्रेशन के बाद ड्राइवर बनकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेगा। UNTO की सबसे बड़ी खासियत इसका नो-कमिशन मॉडल है। इसमें ड्राइवरों को अपनी कमाई का हिस्सा किसी कंपनी को नहीं देना होगा। वे अपना किराया स्वयं तय कर सकेंगे और राइड पहले से शेड्यूल भी कर सकेंगे।

यह प्लेटफॉर्म शहरों के बीच खाली लौटने वाली गाड़ियों की समस्या को कम करेगा, कारपूलिंग को बढ़ावा देगा और ट्रैफिक, ईंधन की खपत तथा प्रदूषण को कम करने में भी मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *