छत्तीसगढ़ ITI कर्मचारी अधिकारी संघ की शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिलाई शपथ

महेंद्र नामदेव

रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में 13 जून 2026 को छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित जिला, संभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल वर्मा, प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पवन शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तथा जी.आर. चंद्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें विधिवत शपथ दिलाई। वहीं कमल वर्मा ने संगठन के दायित्वों और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने प्रदेशभर से पहुंचे साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की ज्वलंत मांगों और मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। इस पर मंत्री ने कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।सम्मान समारोह के दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ संगठन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने किया, जबकि महासचिव अब्दुल जाहिद खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *