सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
आरोपियों द्वारा आपसी दोस्ती में मामूली वाद-विवाद पर से मृतक के सिर में राॅड एवं सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकडे़ से मृतक के सिर एवं चेहरे में वार कर चोंट पहुंचाकर हत्या की घटना को दिया है अंजाम।
थाना खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन लड़को ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है, कि सूचना पर सर्वप्रथम जिन संदेहियों के नाम सामने आयें उन्हें थाना खमतराई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर तीनों संदेहियों/आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक पवन टंडन को आरोपी सूरज यादव, प्रकाश यादव, समीर खान तीनों ने दिनांक 06.08.2026 की रात्रि 10.00 से 12.00 बजे के मध्य आपस में मिलकर चारो बांधा तालाब सूखा मैदान बंजारी नगर रावांभाठा जाकर बैठे। वहां शराब पी। रात्रि 01.00 से 01.30 बजे के मध्य मृतक पवन टंडन से वाद-विवाद हो गया। इसी बीच समीर खान ने लोहे के राॅड से मृतक के सिर पर वार किया जिससे मृतक गिर गया। प्रकाश यादव ने पास में रखे सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने गला दबाया, उसके बाद फिर समीर खान ने 02-03 बार पुनः सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े को मृतक के सिर पर पटका। जिससे पवन टंडन की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात तीनों ने उसके शव को छिपाने के लिए उठाकर लगभग 300 मीटर दूर बने सीमेंट पाईप लाईन के अंदर शव को छुपा दिया। उक्त घटना की तस्दीकी करने आरोपियों को घटना स्थल ले जाया गया और बताये अनुसार घटना शव मिला। मौके पर एफएसएल टीम व परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परिजनों ने पवन टंडन के रूप में मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि पवन टंडन को दो दिनों से अपने रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे।

आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी प्रकाश भट्ट (मृतक क़ा चचेरा भाई )निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 752/2026धारा-103(1),238,3(5) बीएनएस* का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया जांच जारी है




