नशे के कारोबार पर कोटा पुलिस का प्रहार, 284 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

 

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 284 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 140 रुपये नगद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिटिया में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है।

 

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम लिटिया में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गया राम ढीमर (32 वर्ष) निवासी ग्राम लिटिया को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध गांजा और 140 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 535/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक नंद कुमार यादव, मनमोहन कोसले, दीप सिंह कंवर तथा महिला आरक्षक दीपिका लोनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *