सोमनाथ के लिए रवाना हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट


छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस यात्रा में प्रदेशभर से एक हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जो चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा पर निकले हैं। खास बात यह है कि श्रद्धालु अपने साथ छत्तीसगढ़ की पवित्र नदियों का जल और मिट्टी भी सोमनाथ धाम लेकर जा रहे हैं।


राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन आज धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए एक हजार से अधिक श्रद्धालु सवार हैं, जो चार दिनों की यात्रा के दौरान गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।


यात्रा में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित विभूतियों के साथ-साथ कलाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। वहीं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए सभी यात्रियों को सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *