राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। उनके पहुंचने से शिविर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने प्रदेशभर से आए जिला कांग्रेस अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत संवाद किया। बैठक में संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया।छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाना और पार्टी की कार्यशैली को मजबूत करना है।सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं और जेन-ज़ेड वर्ग को संगठन से जोड़ने पर विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए नई पीढ़ी से संवाद बढ़ाने, उनकी सोच को समझने और उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने एक परिवार की तरह बैठकर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *