सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की पुष्टि की है। अब अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।वीओ:मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रदेश में पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि की गई।
इसके साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून और सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ने का अनुमान है।मानसून की दस्तक से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल मौसम बनने लगा है। अच्छी बारिश से खेती-किसानी को गति मिलने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ अब बारिश का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है।




