रायपुर के जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग

महेंद्र नामदेव

रायपुर : राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान खुलने के कुछ ही समय बाद अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। देखते ही देखते आग फैलते चली गई।शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) मौजूद थे, जिसने आग बुझाने में और परेशानी हो रही है।फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है।बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *