छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रमुख ने तलवार से काटा केक, रात 12 बजे के बाद क्लब में परोसी गई शराब, वीडियो वायरल।

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नियमों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रमुख धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही तय समय के बाद भी देर रात तक क्लब में पार्टी भी किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर स्थित टिटोस क्लब में आयोजित जन्मदिन समारोह का है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही रात 12 बजे के बाद भी क्लब में पार्टी और शराब परोसे जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, धनंजय परिहार टिटोस क्लब के मालिक भी हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धनंजय परिहार केक लेकर आते हैं और तलवार से केक काटते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते, मोबाइल से वीडियो बनाते और पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *