महेंद्र नामदेव
रायपुर पुलिस ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गोल्डन होम्स में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, कूलर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 6 लाख 28 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। मुख्य आरोपी रवि राव उर्फ बच्चन पूर्व में भी चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी रवि राव उर्फ बच्चन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी का कुछ सामान अपने चचेरे भाई और एक परिचित को रखने एवं बेचने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, कूलर और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब 6 लाख 28 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।




