रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार नाबालिग बालिका जोगेश्वरी कड़की को बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

डॉ. शर्मा ने पूर्व में दंतेवाड़ा कलेक्टर और एम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर बालिका के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। सोमवार को उन्होंने स्वयं एम्स रायपुर पहुंचकर बालिका और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना उसका अधिकार है और आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।




