सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
रायपुर। मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाली सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में रक्तदान का महाकुंभ एवं छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा , सांसद विजय बघेल ,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,डॉक्टर देवेंद्र नायक, डाक्टर विवेक केशरवानी, डॉक्टर जितेंद्र सराफ एवं कई डॉक्टर्स कई पुलिस अधिकारीगण, कई सामाजिक संस्थाएं शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात राज्यगीत हुआ स्वागत उद्बोधन रत्न सम्मान का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

मंचस अतिथि में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रमुख मार्गदर्शक सुनील रामदास अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, रमेश अग्रवाल ,प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, विन्नी सलूजा , सुनीता पांडे, उदित अग्रवाल, रजत अग्रवाल रहे।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम की तैयारी विगत कई दिनों से की जा रही थी जिसका परिणाम आज शानदार आयोजन के सफलता से हुआ।




