नकटी घटना को लेकर कांग्रेस की न्याय पदयात्रा, ग्राम नकटी से राजभवन तक करेंगे मार्च

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

रायपुर। ग्राम नकटी की घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने न्याय पदयात्रा का ऐलान किया है। जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर के नेतृत्व में 15 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे ग्राम नकटी से राजभवन, रायपुर तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

 

इस न्याय पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

 

कांग्रेस का कहना है कि न्याय पदयात्रा के माध्यम से ग्राम नकटी की घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *