जन्मदिन पर पूर्व पार्षद लेखराम साहू ने कराया भंडारा, रामायण पाठ के साथ दिया सनातन संस्कृति का संदेश

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर। नगर पालिक निगम बीरगांव अंतर्गत सरोरा वार्ड क्रमांक 37 के पूर्व पार्षद लेखराम साहू ने अपने जन्मदिन को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाते हुए भंडारा एवं रामायण पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण शामिल हुए तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सरोरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के पश्चात रामायण एवं गीता पाठ का आयोजन हुआ। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण किया और भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद लेखराम साहू ने कहा कि हम सनातन संस्कृति को मानने वाले सनातनी हैं और हमें पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से दूर रहकर अपनी भारतीय परंपराओं और संस्कारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए भगवान की पूजा-अर्चना, सेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मनाना चाहिए।

 

लेखराम साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें सेवा, सद्भाव, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने और भारतीय परंपराओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व पार्षद लेखराम साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भंडारा और रामायण पाठ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और धार्मिक माहौल देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *