सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान पर रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला प्रशासन को भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




