राम मंदिर चंदा गबन के आरोपों पर मचा घमासान, महंत धर्मदास ने चंपत राय पर साधा निशाना

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 
श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अब इस मामले में महंत धर्मदास का बड़ा बयान सामने आया है। महंत धर्मदास ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महंत धर्मदास ने चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर की व्यवस्था को बनिया की दुकान की तरह चलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों की नीयत ठीक नहीं थी और जमीन खरीद से लेकर सामान की खरीद तक में कथित तौर पर गड़बड़ी और कमीशनबाजी की गई। वहीं गोविंद देव गिरि को लेकर भी महंत धर्मदास ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक कथावाचक मंदिर की व्यवस्था कैसे संभाल सकता है।

इधर, कथित चंदा और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग भी उठाई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि करोड़ों रामभक्त इस मामले में जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री ने किया और मंदिर निर्माण का राजनीतिक श्रेय भाजपा ने लिया, तो कथित अनियमितताओं के आरोपों पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *