लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने खींचा रथ

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

मुंगेली जिले के लोरमी में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की बहुड़ा यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव भी यात्रा में शामिल हुए और भगवान का रथ खींचकर आशीर्वाद लिया । लोरमी में मौसी घर यानी गुंडिचा मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की वापसी यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री जगन्नाथ को रथ पर विराजमान किया और श्रद्धापूर्वक रथ खींचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति, आस्था, प्रेम और सामाजिक एकता का पावन प्रतीक है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ में शांति, प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *