भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, BSP के GM और AGM गिरफ्तार

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बीएसपी के जीएम और एजीएम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अधिकारियों पर स्क्रैप चोरी में मिलीभगत का आरोप है।पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बीएसपी के आईएमएस-3 के जीएम **हिमांशु भूषण मलिक** और एजीएम **मनोज कुमार देवांगन** को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले छह महीनों से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप चोरी कर बाहर बेचा जा रहा था, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है।

 

पुलिस ने 26 मई को हथखोज स्थित एक गोदाम में छापा मारकर करीब **250 टन लौह स्क्रैप** जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा सहित कई मशीनें भी जब्त की गई थीं। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी **3 करोड़ 50 लाख रुपये** की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *