दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में दो दिवसीय उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर, 8 और 9 जुलाई को होगा आयोजन

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रायपुर में 8 और 9 जुलाई को दो दिवसीय उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, जबलपुर और जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में आयोजित होगा।

उपसंचालक डॉ. शशी आतुलकर ने बताया कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। सामान्यतः इस प्रमाण-पत्र के लिए छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों को जबलपुर जाना पड़ता है, लेकिन अब उनकी सुविधा के लिए यह शिविर रायपुर में लगाया जा रहा है।

शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा संबंधित पाठ्यक्रम का प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

यह शिविर 8 और 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *