रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

राजधानी रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

 

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कार्यों को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। इस फेरबदल में नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *