धरसींवा की नूतन इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

राजधानी रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र स्थित जरौदा की नूतन इस्पात फैक्ट्री में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर धरना देकर मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में काम के दौरान तीनों मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री परिसर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होती तो यह हादसा नहीं होता। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *