शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस ने ओडिशा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपियों ने दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिए सेवानिवृत्त तकनीशियन मनहरण टिकरिहा को फंसाया। एक महिला ने खुद को “रजनी शर्मा” बताकर शादी का झांसा दिया और शादी, इलाज व पारिवारिक जरूरतों के नाम पर करीब 6 महीने में 9.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद महिला ने संपर्क तोड़ दिया।

 

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के बलांगीर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह फर्जी पहचान और भावनात्मक कहानियों के जरिए लोगों को ठगता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *