सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु पोर्टल और विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से शासन-प्रशासन को अधिक पारदर्शी, दक्ष और नागरिक-केंद्रित बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।
बैठक में मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3 और सेवा सेतु पोर्टल की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में हजारों मोबाइल टावरों के विस्तार, ग्राम पंचायतों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने और डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से आम नागरिकों तक बेहतर और पारदर्शी सेवाएं पहुंचाना है।




