रायपुर में ड्रोन से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, किसानों को आधुनिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पैक्स गोढ़ी में सहकारी सप्ताह के तहत ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का सफल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक वैज्ञानिक, उन्नत और लाभकारी बनाना रहा।

 

कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन के जरिए उर्वरक और फसल संरक्षण रसायनों के छिड़काव की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक और समान रूप से छिड़काव किया जा सकता है, जिससे श्रम और लागत दोनों में कमी आती है।

इस दौरान किसानों को ड्रोन सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया और आधुनिक कृषि तकनीकों की भी जानकारी दी गई। अतिथियों ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीकी नवाचार किसानों की आय बढ़ाने और “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *