छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान, सीएम विष्णुदेव साय समेत विधायकों ने किया पौधारोपण

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। **‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’** अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित विधानसभा के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब पूरे देश में जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह अभियान मां के प्रति कृतज्ञता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा परिसर में विधायकों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण किया जाना प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि यह संदेश पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता पैदा करेगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विशेष सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *