अपना अपार्टमेंट अपना उत्सव में दिखा उत्साह, म्यूजिकल चेयर रेस और प्रतिभा सम्मान ने जीता सभी का दिल

सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

रायपुर के जगन्नाथ एनक्लेव अपार्टमेंट में शनिवार शाम हरिभूमि एवं आईएनएच न्यूज द्वारा स्पॉन्सर शुभम के. मार्ट के सहयोग से “अपना अपार्टमेंट अपना उत्सव” का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोरंजन, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला।वीओ:रायपुर के जगन्नाथ एनक्लेव अपार्टमेंट परिसर में आयोजित “अपना अपार्टमेंट अपना उत्सव” कार्यक्रम में रहवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई रोमांचक राउंड के बाद मंजू लालवानी विजेता बनीं। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन की पहली म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता थी और पहली ही बार में जीत हासिल कर वे बेहद खुश हैं।कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट के मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों और वरिष्ठजनों का भी शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

पांचवीं की छात्रा आराध्या नावडे, आठवीं की वैष्णवी नावडे, दसवीं के छात्र मोहम्मद ऐमान, बारहवीं की मेधावी छात्रा ईशिका श्रीवास्तव तथा लाइनमैन मूलचंद साहू सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।आयोजन के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर की दान व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने का सुझाव दिया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धालुओं की आस्था सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में हरिभूमि एवं आईएनएच न्यूज की टीम, अपार्टमेंट समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *