रायपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अंडरब्रिज डूबे, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते कल दोपहर से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई अंडरब्रिज पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

लगातार हो रही बारिश से रायपुर के फाफाडीह स्थित अंडरब्रिज पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिसके चलते वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं गुड़ियारी के अंडरब्रिज में भी भारी जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा भाठागांव बस स्टैंड परिसर में भी पानी भर जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं और दैनिक जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले अंडरब्रिज और नालों के पास नहीं जाने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करनेकी अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *