सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल रेलवे प्रशासन ट्रैक को बहाल करने और रेल परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। वहीं हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।





