‘आओ बाँटें खुशियाँ’ अभियान बना मिसाल, सरकारी कर्मचारी ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, चेहरों पर बिखरी मुस्कान

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी अपने जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत चल रही इस पहल का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।

इसी कड़ी में डाटा एंट्री ऑपरेटर जागेश्वर निषाद ने अपने जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्र अरविंद नगर पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा, फल और पौष्टिक आहार वितरित किया। इस अनूठी पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और जन्मदिन का यह आयोजन यादगारबन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *