महिलाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा हाईटेक महतारी सदन

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

राजधानी रायपुर में प्रदेश के प्रथम हाईटेक महतारी सदन, महिला योग भवन और जुंबा सेंटर का लोकार्पण किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने शामिल होकर इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे केंद्र महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। विधायक ने इसे मातृशक्ति के सम्मान और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।वीओ :कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि हाईटेक महतारी सदन बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का बेहतर केंद्र बनेगा, जबकि योग भवन और जुंबा सेंटर महिलाओं को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *