छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक

महेंद्र नामदेव

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 13 जुलाई से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र पांच दिवसीय होगा और सोमवार से शुक्रवार तक संचालित किया जाएगा। सचिवालय से जारी जानकारी के अनुसार सत्र की शुरुआत सोमवार, 13 जुलाई को होगी, जबकि शुक्रवार, 17 जुलाई को इसका समापन होगा।

मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही सरकार महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी निपटा सकती है। विपक्ष द्वारा जनहित के मुद्दों को सदन में उठाए जाने की संभावना है। ऐसे में आगामी मानसून सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वीओ :विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में प्रश्नकाल, शून्यकाल सहित विभिन्न शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सदन में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार जहां अपनी नीतियों और योजनाओं को लेकर जवाब देगी, वहीं विपक्ष भी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *