प्रेरणा-लायन्स डिस्ट्रिक्ट का शपथ ग्रहण समारोह और केबिनेट मीटिंग “25, 26 जुलाई को राजधानी रायपुर में।

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

लायन्स क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का वृहद शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम केबिनेट मीटिंग 25व 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के होटल में आयोजित की जा रही है। इस सत्र के लिए डि. गवर्नर एम जे एफ लायन रिपुदमन पुसरी, प्रथम वाईस डि गर्वनर ला. पवन मलिक द्वितीय वाईस डि गर्वनर ला. अनिल अग्रवाल एवं निवृतमान डि. ग. ला. विजय अग्रवाल हैं। इनके अलावा डि. केबिनेट सेक्रेट्रिज़, केबिनेट कोषाध्यक्ष, डि. गवर्नर टीम, माइक्रो केबिनेट, रीजन चेयरपर्सन्स, जोन चेयरपर्सन्स और डि. चेयरपर्सन्स का शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवृतमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एल सी आई एफ चेयरपर्सन लायन ए पी सिंह होंगे

इस दो दिवसीय आयोजन में लायन पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए अनेक प्रशिक्षण सेमिनार ओर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। आमंत्रित सभी पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर्स और मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन लायनवाद, नेतृत्व विकास, मिशन 1.5, आर्थिक अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान, पैनल और इंटरेक्टिव डिस्कशन के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *