बिलासपुर में शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया तथा उनके साथ न्योता भोज में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *