सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने आम की विभिन्न किस्मों का स्वाद लेते हुए आपसी सौहार्द और संवाद का संदेश दिया।

रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित आम महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर और अल्फांसो सहित कई किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। मंत्री रामविचार नेताम ने सभी पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात की और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक और पारिवारिक माहौल को मजबूत करने के साथ आपसी संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मंत्री रामविचार नेताम का स्वागत किया। बड़ी संख्या में पत्रकारों और अतिथियों ने इस आयोजन में भाग लिया और स्वादिष्ट आमों का आनंद उठाया। पूरे आयोजन में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
स्वाद, संस्कृति और सौहार्द के संगम के रूप में आयोजित यह आम महोत्सव सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक मेल-मिलाप और संवाद के ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।



