तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से युवक की गई जान, मुआवजे और नौकरी के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। भैंसतरा-करहीडीह मार्ग पर अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया।

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार सोनवानी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे तथा दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही डीएसपी, नायब तहसीलदार, अकलतरा थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि इस मार्ग पर गिट्टी क्रेशर के भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

 

प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, वाहन मालिक और क्रेशर संचालकों के बीच हुई चर्चा के बाद पीड़ित परिवार को **3 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता** और परिवार के एक सदस्य को गिट्टी क्रेशर में रोजगार देने पर सहमति बनी। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *