CM साय ने सुना ‘मन की बात’, बोले- जनता और नेतृत्व के बीच सबसे मजबूत संवाद का माध्यम है यह कार्यक्रम

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम **’मन की बात’** के 135वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि **’मन की बात’** आज जनता और देश के नेतृत्व के बीच संवाद का सबसे प्रभावी और सशक्त माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देशभर के लोग हर महीने इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचार, सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायक प्रयासों को देशवासियों के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया है और दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया है।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के तात्यापारा मंडल स्थित बूथ क्रमांक-245 पर आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक राजेश मूणत, रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेशभर के बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *