बस्तर को मिला नया आईजी, बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे सुरक्षा की कमान

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा अब तक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आईजी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें आगामी आदेश तक बस्तर रेंज, जगदलपुर का आईजी बनाया गया है।बस्तर रेंज राज्य का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां माओवादी गतिविधियों के चलते सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है।

नए आईजी बद्रीनारायण मीणा के जिम्मे नक्सल विरोधी अभियानों की निगरानी, सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगा।दरअसल, बस्तर के निवर्तमान आईजी सुंदरराज पी. को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। सुंदरराज पी. को छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रभावी रणनीति और सफल अभियानों के लिए जाना जाता है। अब बद्रीनारायण मीणा के नेतृत्व में बस्तर में सुरक्षा अभियानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *