सूरजपुर में एक साथ तीन भालुओं की मौत, करंट लगने की आशंका से वन विभाग में हड़कंप

सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिये

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में करंट लगने की आशंका जताई जा रही है

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत झिंगरामाड़ा जंगल में एक मादा भालू, एक नर भालू और एक शावक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। आशंका है कि उसी बिजली के तार की चपेट में आने से तीनों भालुओं की मौत हुई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर तीनों भालुओं का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन विभाग ने नियमानुसार तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। यदि करंट लगने से मौत की पुष्टि होती है, तो बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *