बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग सख्त, फरार चार बालकों की तलाश तेज करने के निर्देश

 

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

बिलासपुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी में चौकीदार की हत्या के बाद चार विधि-विरुद्ध बालकों के फरार होने की गंभीर घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तत्काल संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर फरार बालकों की शीघ्र तलाश और संस्था की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में पूर्व निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।डॉ. वर्णिका शर्मा ने विशेष टीम गठित कर फरार बालकों की तलाश तेज करने, घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और संस्था में सुरक्षा, काउंसलिंग तथा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। आयोग ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की नियमित निगरानी की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *