सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
रायपुर पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने धर्म, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि गीता और महाभारत का ज्ञान भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूलों में चरित्र निर्माण से जुड़े विषय पढ़ाने की वकालत की।
देवकी नंदन ठाकुर ने लिव-इन रिलेशनशिप को गलत बताते हुए युवाओं के भटकने पर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने देश में सनातन बोर्ड के गठन और गुरुकुलों व मंदिरों को सहयोग देने की मांग की। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि युवाओं को गीता पढ़नी चाहिए, जिससे वे सनातन के मूल्यों को समझ सकें।
बता दें कि देवकी नंदन ठाकुर रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे।






