फर्जी 8वीं की मार्कशीट से 13 साल तक नौकरी, जीएसटी विभाग के दो कर्मचारी बर्खास्त

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर से बड़ी खबर है। फर्जी 8वीं की अंकसूची के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले जीएसटी विभाग के दो कर्मचारियों को आखिरकार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों कर्मचारियों पर वर्ष 2013 की भर्ती प्रक्रिया में फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का आरोप जांच में सही पाया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोर पटेल और भागवत पटेल ने भर्ती के दौरान 8वीं कक्षा की ऐसी अंकसूची प्रस्तुत की थी, जिसमें 96 प्रतिशत से अधिक अंक दर्शाए गए थे। जांच में यह अंकसूची फर्जी पाई गई। इसी आधार पर दोनों ने नौकरी हासिल की और बाद में पदोन्नति भी प्राप्त कर ली।

 

यह मामला विधानसभा में उठने के बाद जांच में तेजी आई। जांच पूरी होने के बाद जीएसटी आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।

 

हालांकि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिनकी ओर से दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। लेकिन अब तक उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर आगे भी जांच जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *