संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का समाधि दिवस मनाया गया

सावधान रहिए, सतर्क रहिए,चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर: श्री नामदेव समाज विकास परिषद द्वारा आज तीन जुलाई को श्री दत्तात्रेय मंदिर ब्रह्माकुमारी रायपुर में श्री संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का समाधि दिवस पूजा अर्चन और भजन संध्या के साथ मनाया गया जिसमें समाज के सभी बुद्धिजीवों ने एवं समाज की सभी महिलाओं ने संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का समाधि दिवस मनाया 3 जुलाई 1350 शनिवार को संत नामदेव जी ने पंढरपुर में संजीवन समाधि ली इस दिन को नामदेव समाधि दिवस पर संजीवन समाधी सोहेला के रूप में मनाते हैं समाधि का स्थान संत रामदेव जी की समाधि पंढरपुर के श्री विट्ठल मंदिर के द्वारा की सीढ़ियां नामदेव पायरी या महाद्वार पायरी में है उनकी इच्छा थी कि विट्ठल के दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त के चरण रज उनके माथे पर पड़े यह स्थान आज भी वारकरी संप्रदाय का अत्यंत पवित्र चीज है यह योग साधना की उच्च अवस्था है जिसमें साधक अपनी इच्छा से शरीर छोड़कर दिवस अवस्था में प्रवेश करता है जीवित अवस्था में ही समाधि नामदेव जी ने विट्ठल भक्ति मैं पूर्ण लीन होकर यह समाधि ली यह उनके भक्ति मार्ग बैग और ईश्वर समर्पण का प्रतीक है।

श्री नामदेव जी महाराज वाराकरी संप्रदाय के प्रमुख संत थे। उन्होंने विठ्ठल (विष्णु/कृष्ण) भक्ति को आम लोगों तक पहुंचाया, अभंग रचे और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उनकी समाधि दिवस समाज जनों और उनके भक्तों के लिए आध्यात्मिक उत्सव है, जिसमें कीर्तन, अभंग गायन, वारकरी यात्रा और सत्संग होते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्ची भक्ति से मोक्ष प्राप्ति संभव है। नामदेव जी का जीवन दर्शाता है कि जन्म (शिम्पी/दर्जी समुदाय) से ऊपर कर्म और भक्ति है। उनके अभंग आज भी गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं और लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। इस दिन विशेष पर पंढरपुर, घुमाण (पंजाब) औरभारत में अनगिनत स्थानों पर इस दिन विशेष कार्यक्रम, महोत्सव और कीर्तन होते हैं।

श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के बैनर तले पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। भगवान श्री विट्ठल, भगवान दत्तात्रेय संग संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के भजन, कीर्तन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के दिव्य अवसर के साक्षी बने , इस अवसर पर !!

अखिल भारतीय विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासंघ!! के संस्थापक योगाचार्य इंजी श्री के एल नामदेव जी, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश जी वर्मा जबलपुर व ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ अग्रवाल नारायण प्रसाद नामदेव जिला अध्यक्ष धर्मेश नामदेव युवा अध्यक्ष अविनाश नामदेव एवं महिला अध्यक्ष लता नामदेव एवं समाज के सभी बुद्धिजीवी एवं महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि बल्लभ अग्रवाल ने गिरीश वर्मा का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस कार्यक्रम के प्रभारी हृदेश वर्मा (विक्की) का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *