सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गन्ना किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। भारतीय किसान संघ और समृद्ध किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
धरने में शामिल किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंचे और कवर्धा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के किनारे विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर रैली की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
किसानों का आरोप है कि शक्कर कारखाने पर गन्ना किसानों का 30 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। किसानों ने बकाया राशि का तत्काल भुगतान, गन्ने का प्रोत्साहन लाभ, खाद और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता तथा बुआई के लिए समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।।




