सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भद्रराली में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। गांव के रहने वाले करीब 45 वर्षीय कन्हैया बंजारे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।




