डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल लाई रंग, गंभीर रूप से बीमार बालिका के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की संवेदनशील पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। गंभीर रूप से बीमार बालिका के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उपचार के दौरान न केवल बालिका बल्कि उसकी देखभाल कर रही सुपरवाइज़र को भी हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया गया।वीओ:रायपुर में उपचाररत गंभीर रूप से बीमार बालिका के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

15 जनवरी 2026 को दंतेवाड़ा से उपचार के लिए रायपुर लाई गई इस बालिका के मामले पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा शुरुआत से ही लगातार निगरानी बनाए हुए थीं।चिकित्सकों के निरंतर उपचार, अस्पताल प्रशासन के सहयोग और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से अब बालिका स्वस्थ होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान बालिका की देखभाल के लिए दंतेवाड़ा से आई सुपरवाइज़र ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।उपचार के दौरान सुपरवाइज़र को व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसकी जानकारी मिलते ही डॉ. वर्णिका शर्मा ने तत्काल आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। इससे बालिका की देखभाल बिना किसी बाधा के जारी रह सकी।

भावुक होकर सुपरवाइज़र ने डॉ. वर्णिका शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर सहयोग देकर उनकी परेशानी दूर की और जरूरतमंद बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। वहीं बालिका और उसके परिजनों ने भी चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासन, डॉ. वर्णिका शर्मा और सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, बेहतर उपचार और गरिमापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों के हित में किया गया हर संवेदनशील प्रयास समाज में विश्वास, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *