रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आए हाथी की मौत

रायगढ़ जिले से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। चारमार गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी की उम्र लगभग 45 वर्ष थी और दुर्घटना में उसकी कमर में गंभीर चोट आई थी

।घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि घटनास्थल के पास पांच अन्य हाथियों की मौजूदगी के कारण वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।घायल हाथी को बचाने के लिए मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय देर रात पशु चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी रात हाथी का उपचार किया गया और उसकी जान बचाने के प्रयास जारी रहे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह करीब 10 बजे हाथी ने अंतिम सांस ले ली।पशु चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन के अनुसार, हादसे के बाद आसपास मौजूद अन्य हाथियों का दल वहां से दूसरे क्षेत्र की ओर निकल गया है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *