सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बघेल ने दावा किया कि एक मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाया है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान फाइव स्टार होटल में बैठकर पैसे की उगाही किए जाने का भी आरोप लगाया है।
दरअसल, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बघेल ने राज्य सरकार और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास मौजूदा सरकार से जुड़े कई मामलों की जानकारी है।
बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बंगला बनवाया है। इतना ही नहीं, भूपेश बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़े फाइव स्टार होटल में बैठकर पैसे की उगाही की गई और उन्हें इसकी पूरी जानकारी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो इन सभी मामलों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद किसी को छोड़ा नहीं जाएगा और सभी मामलों की जांच कराकर जवाबदेही तय की जाएगी।
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना तथ्य किसी व्यक्ति के चरित्र पर आरोप लगाना राजनीतिक हल्केपन का प्रमाण है। बीजेपी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब देने के बजाय आरोप लगाने और धमकी देने की राजनीति करने का आरोप लगा।




