सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
रायपुर में सोशल मीडिया पर भगवान शिव से जुड़ी कथित आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

FIR के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर एक पोस्ट में भगवान शिव के शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि उक्त पोस्ट पर अरुण पन्नालाल नामक फेसबुक प्रोफाइल से एक टिप्पणी की गई, जिसे भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है।
इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और विरोध शुरू हो गया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353(2) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अब पोस्ट, कमेंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आरोपों की सत्यता का परीक्षण किया जा रहा है।





