सेंट्रल इंडिया में पहली बार रायपुर पहुंची विश्वस्तरीय Fotona डायनामिक्स मैक्स लेज़र तकनीक

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर में अब विश्वस्तरीय स्किन और लेज़र ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक ने सेंट्रल इंडिया में पहली बार अत्याधुनिक ‘Fotona डायनामिक्स मैक्स’ लेज़र तकनीक की शुरुआत की है। यह पूरे भारत में स्थापित होने वाली चौथी मशीन है।

इस तकनीक से एंटी-एजिंग, स्किन रीजुवनेशन, पिग्मेंटेशन, एक्ने, एक्ने स्कार्स, स्ट्रेच मार्क्स, हेयर रीजुवनेशन और कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का आधुनिक एवं वैज्ञानिक उपचार संभव होगा।

 

क्लिनिक की डायरेक्टर एवं गोल्ड मेडलिस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. उज्ज्वला वर्मा ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को विश्वस्तरीय स्किन ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। रायपुर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेज़र तकनीक के साथ सुरक्षित और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *